फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़ा एनसीईआरटी की नकली किताबों का जखीरा

Sun, 10 Apr 2022 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

देर रात गुरुग्राम से पहुंची एनसीईआरटी की टीम किताबों की जांच व गिनती में जुटी रही। इस बारे में रविवार सुबह ही सही आकलन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
माल गोदाम रोड से कच्चा बेरी रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित दुकान पर छापा मारता सीएम फलाइंग। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही निजी कंपनियों की ठगी भी शुरू हो गई है। ठगों ने निजी प्रकाशकों से एनसीईआरटी की नकली किताबें छपवा कर बाजार में बेचने का काम शुरू किया है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने हरियाणा के रोहतक में कच्चा बेरी रोड स्थित एक दुकान पर शनिवार रात छापा मारकर करीब डेढ़ लाख से ज्यादा किताबें बरामद की हैं। इनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। हालांकि देर रात गुरुग्राम से पहुंची एनसीईआरटी की टीम किताबों की जांच व गिनती में जुटी रही। इस बारे में रविवार सुबह ही सही आकलन मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम शनिवार रात कच्चा बेरी रोड पर किताबों की एक दुकान पर पहुंची। यहां एनसीईआरटी की किताबों से मेल खाती किताबों की जांच की गई। इसमें किताबें नकली पाई गई। इस बारे में टीम को किसी ने सूचना दी थी। इसके चलते देर रात गुरुग्राम से एनसीईआरटी की टीम को बुलाया गया।

 

टीम के मुताबिक, किताबों की प्रिंटिंग, स्याही, कागज व अन्य चीजों से पता चलता है कि ये किताबें नकली हैं। इनका प्रिंट न केवल हल्का है, बल्कि कागज भी निम्न स्तर का है। निजी प्रकाशकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों को ठगने की साजिश थी। दुकान में करीब डेढ़ लाख से अधिक किताबें मिली हैं। इनकी गिनती व जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एनसीईआरटी की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।
 

सीएम फ्लाइंग टीम के प्रभारी डीएसपी संदीप ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पर छापा मारा। दुकान में नकली किताबों की बड़ी खेप में मिली है। इसे कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी। टीम किताबों की गिनती में जुटी हुई है। इसके बाद ही इनकी सही कीमत का अनुमान लगाया जा सकता है। टीम में इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह, एसआई कर्मवीर, एसआई रामनिवास, ईएसआई मुकेश, एएसआई सुनीत, एएसआई सहदेव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें