फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक से हिसार जाते समय महम में रूके मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तालाब का किया निरीक्षण

Wed, 24 Jan 2024 01:31 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रोहतक से हिसार जाते समय महम में रुककर तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य रामचन्द्र जांगड़ा व नगरपालिका पार्षदों सहित शहर वासी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
महम में रूके सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह रोहतक से हिसार जाते समय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल महम में रूके। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी उनके साथ रहे। सीएम ने नगरपालिका कार्यालय के पास बने तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के अलावा एक गली की समस्या भी मुख्यमंत्री के सामने आई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मास्टर प्लान तैयार कर तालाब का सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई हर मांग को पूरा किया जाएगा। महम को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने देंगे। रोहतक महम हांसी रेलवे लाईन के उद्घाटन बारे मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे मंत्री से बात की गई है। जब भी रेलवे मंत्री चाहेंगे उद्घाटन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें