रोहतक। शहर के न्यू आजादगढ़ के युवक से मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 70 हजार 400 रुपये ठग लिए। अब आरोपी न तो पैसे वापस कर रहा और न नौकरी लगवा रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने अर्बन एस्टेट थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस के मुताबिक न्यू आजादगढ़ निवासी राहुल ने दी शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर 2021 को उसके पास एक वाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने अपना नाम अतुल मेहरा बताया। बाताें ही बातों में मेहरा ने उसे मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। बोला, उसे ऑफिस टाइम में साढ़े 11 से साढ़े 5 बजे के बीच में फोन करना। जब उसने फोन किया तो आरोपी ने उसके सारे कागजात मंगवा लिए। साथ ही अलग-अलग समय पर गूगल पे के माध्यम से 70 हजार 400 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उसने कहा कि 2 दिसंबर तक उसकी नौकरी मुंबई स्थित मर्चेंट नेवी में लग जाएगी। उसने जब दो दिसंबर को कॉल की तो उसने फोन रिसीव नहीं किया।