फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिश्वत मांगने के आरोप में नायब तहसीलदार समेत तीन की चार्जशीट पेश

Wed, 02 Jul 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एसीबी की टीम ने रिश्वत मांगने के मामले के आरोपी नायब तहसीलदार और उसके रजिस्ट्री क्लर्क समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को रोहतक अदालत में चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य भी पेश किए गए हैं और अब उनके खिलाफ अदालत में सुनवाई शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

एसपी विजय सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सख्ती करनी शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कराकर उनको सजा दिलाने की ओर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।
2024 में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार और उसके रजिस्ट्री क्लर्क एवं तत्कालीन प्रवाचक मंजीत व डीड राइटर साहिल को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के खिलाफ व्यापारी आनंद ने दुकान की रजिस्ट्री कराने के एवज में 1.80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 9 अक्तूबर 2024 को साहिल को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि क्लर्क और नायब तहसीलदार को बाद में काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें