फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल महाकुंभ में रोहतक टीम का चयन 3 जुलाई से

Wed, 02 Jul 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन सीनियर श्रेणी में 26 खेलों को दो चरणों में 11 से 13 जुलाई व 15 से 17 जुलाई 2025 तक करवाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए 26 खेलों की जिला रोहतक की टीम का चयन करने हेतु खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 3, 4 व 5 जुलाई को होगा। चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित स्थान व तिथि अनुसार अपना पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की प्रति व रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति साथ लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
राजीव गांधी खेल परिसर, सेक्टर 6

3 जुलाई को एथलेटिक्स सुबह 9 बजे, जिम्नास्टिक (रिदमिक लड़कियां) शाम 4:30 बजे व क्रिकेट के ट्रायल शाम 4 बजे होंगे। 4 जुलाई को आर्चरी सुबह 8:30 बजे, साइक्लिंग सुबह 10 बजे, फुटबॉल लड़कियां सुबह 10:30 बजे, हॉकी लड़कियां शाम 4 बजे, खो-खो सुबह 9 बजे, टेनिस सुबह 9 बजे व वॉलीबॉल के ट्रायल शाम 3:30 बजे होंगे। 5 जुलाई को फुटबॉल लड़के सुबह 10:30 बजे व हॉकी लड़कों के ट्रायल शाम चार बजे होंगे।
विज्ञापन




सर छोटूराम स्टेडियम
3 जुलाई को कयाकिंग व कैनोइंग सुबह 9 बजे, 4 जुलाई को बैडमिंटन सुबह 7 बजे, बॉक्सिंग सुबह 6 से सात बजे वजन व 9 बजे ट्रालय, जूडो शाम 3 बजे, कुश्ती सुबह 9 बजे और रोइंग के ट्रायल सुबह 9 बजे होंगे। 5 जुलाई को बास्केटबॉल के ट्रायल सुबह 9 बजे। जिम्नास्टिक (रिदमिक लड़के) के ट्रायल 3 व 4 जुलाई सुबह 9 बजे होंगे।

अन्य स्थान
3 जुलाई को लड़कियां तलवारबाजी के ट्रायल विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काठ मंडी सुबह 10 बजे, शूटिंग लड़कियां ट्रायल गन फॉर विक्ट्री शूटिंग रेंज टैगोर कॉलोनी सेक्टर 28 सुबह 11 बजे, तैराकी के ट्रायल एमडीयू स्वीमिंग पूल शाम 4 बजे, ताइक्वांडो के ट्रायल एमडीयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शाम 5 बजे , नेटबॉल के सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबह 9 बजे व हैंडबॉल के ट्रायल मिन्नी स्टेडियम गांव बोहर शाम 4:30 बजे होंगे।


4 जुलाई को लड़के तलवारबाजी के विश्वकर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठ मंडी सुबह 10 बजे होंगे, कबड्डी के ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर गांव मकड़ौली सुबह 9 बजे, शूटिंग लड़के गन फॉर विक्ट्री शूटिंग रेंज, टैगोर कॉलोनी सेक्टर 28 सुबह 11 बजे, टेबल टेनिस के आईसी कॉलेज शाम 4 बजे व वेटलिफ्टिंग के ट्रायल खेल स्टेडियम महम सुबह 9 बजे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें