फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: निर्माण सामग्री को ग्रीन मैट से कवर न करने पर 9 लोगों के चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोमवार को नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 75,000 रुपये के 9 चालान किए गए।
विज्ञापन

निर्माण बंद न करने व निर्माण कार्य व सामग्री को ग्रीन मैट से कवर न करने वालों के पर किए गए। आयुक्त ने नगर निगम की सभी टीमों को आदेश दिए गए हैं कि नियमों की अनुपालना सख्ती से कराई जाए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से ग्रैप नियमों की अनुपालना कराने के लिए नगर निगम की टीमें निरंतर निगम क्षेत्र में निरीक्षण कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर निगम प्रदूषण की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम की ओर से एंटी स्मॉग गन व पानी के टैंकरों से सड़कों व पौधों पर पानी का छिड़काव का कार्य निरंतर किया जा रहा है। एंटी स्मॉग टावर निरंतर चालू है। स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से मैकेनिकल स्वीपिंग करते हुए साथ-साथ में पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें