फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: रोहतक में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवारों को उड़ाया, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 02 Dec 2024 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

हरियाणा के रोहतक में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। थार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हुआ है। 
विज्ञापन
मौके पर पड़ा मृतक प्रेम का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र के नांदल भवन के पास एक तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हुआ है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान प्रेम के तौर पर हुई है। वहीं शिवकुमार घायल हुआ है। घटना के बाद मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि रोहतक के पहरावर निवासी शिवकुमार और प्रेम दोनों आईएमटी क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करते हैं। दोपहर में किसी काम के लिए दोनों कंपनी से बाइक पर निकले थे। जब नांदल भवन के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेम को अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शिवकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए प्रेम के शव को पीजीआई भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें