कोरोना की लहर और लॉकडाउन के बीच मंगलवार को सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ नई कक्षा में प्रवेश को हरी झंडी मिलने से विद्यार्थी झूम उठे। देर शाम तक विद्यार्थियों का स्कूलों में शिक्षकों को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता की खुशी साझा करने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि परीक्षा नहीं होने से विद्यार्थी कुछ मायूस नजर आए, मगर महामारी काल में ऑनलाइन पढ़ाई के साथ हुए टेस्ट व प्री-बोर्ड परीक्षा की जी तोड़ मेहनत ने उन्हें राहत व सुकून दोनों दिया है। अपने परिणाम को लेकर विद्यार्थियों ने संतुष्टि जाहिर की है।
पठानिया स्कूल के 39 विद्यार्थियों ने हासिल किए 95 प्रतिशत अंक
सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पठानिया स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के कुल 184 विद्यार्थियों में से 39 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक व 74 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के सभी 184 विद्यार्थियों ने औसतन 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल निदेशक अंशुल पठानिया ने विद्यार्थियों को इस शानदार सफलता के लिए सराहते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने मासिक टेस्ट व प्री-बोर्ड परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी। इसी का रंग परीक्षा परिणाम में नजर आया है। स्कूल प्राचार्य वर्षा पठानिया, उप प्राचार्य तन्वी पठानिया, प्रीति ढांडा व अन्य अध्यापकों ने सफलता का श्रेय अभिभावकों और विद्यार्थियों को दिया।
एमडीएन स्कूल की विदुषी राठी 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ रही प्रथम
10वीं के परिणाम में एमडीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. लिली नागपाल ने बताया कि सीबीएसई ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परिणाम जारी किया है। इसके तहत विद्यार्थियों के पिछले तीन साल के प्रदर्शन के औसत के हिसाब से अधिकतम अंक मिले हैं। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा विदुषी राठी ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महक ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, अंशु ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय व 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ शगुन सैनी चौथे, 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ जानवी पांचवें व 95 प्रतिशत अंकों के साथ अभिमन्यु छठे स्थान पर रहा। स्ूल को-ऑर्डिनेटर डॉ. ललिता मलिक ने भी विद्यार्थियों को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए सराहते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को भविष्य में और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर खेल प्रभारी जनक राज, स्टाफ, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
शत प्रतिशत रहा मॉडल स्कूल का परिणाम
मॉडल स्कूल आंबेडकर चौक का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रितिका ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, साहिल 97 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व अरनव ने 96.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रहा। मॉडल एजुकेशन सोसायटी के पदेन अध्यक्ष एवं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता, सचिव राजेश सहगल ने विद्यार्थियों को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ अरुणा तनेजा ने बताया कि विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों में भी पूरी मेहनत कर उच्च परिणाम प्राप्त किया है। इस मौके पर आरएस मल्हान, रितु मलिक, रेखा खुराना, ज्योति चाबा, कुलदीप वर्मा, बीएस मटोरिया, अंजली राय, वंदना मलिक, पूनम मलिक ईशा कपूर, गुरविंदर मलिक, विपिन शर्मा, निधि सचदेवा, नीलम मल्होत्रा, कविता पाहवा, अनीता दांगी, रीटा हुड्डा, सुनीता देशवाल समेत अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
मॉडल स्कूल सेक्टर चार का शानदार रहा परिणाम
शहर के सेक्टर चार स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों का दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। मेधावी छात्रा इशिता 97.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, सिमरन कथूरिया 97 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व अंशिका 96.8 प्रतिशत लेकर तृतीय रही। उपायुक्त एवं समिति अध्यक्ष कैप्टन मनोज कुमार ने होनहारों की सराहना की। समिति उपाध्यक्ष राम अवतार गुप्ता व सचिव राजेश कुमार सहगल ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। प्राचार्य प्रवीण खुराना व उप-प्राचार्य राजेश नांदल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
तनुजा व रोहित रहे केवीएम स्कूल के टॉपर
केवीएम स्कूल का परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत रहा। तनुजा 96.2 प्रतिशत, रोहित 96 प्रतिशत व भूपेंद्र ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के 38 बच्चों में से 10 ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालक कर्मवीर मायना एवं स्कूल प्राचार्य प्रीति ने बच्चों को प्रोत्साहित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डीपीएस की अदिति ने हासिल किए 97 प्रतिशत अंक
दिल्ली पब्लिक स्कूल का सीबीएसई का परिणाम उत्कृष्ट रहा। अदिति ने 97 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षित दहिया एवं शाई वर्मा 96 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व मनस्वी 95.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान रही। आशी, कनिका, उमिका, लावण्य सिंगला, वैभव, सिद्धार्थ, स्नेहा, अंश चैहान, प्रांजल, हिलेरी, शुभम एवं आशीष मिश्रा ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। वहीं 21 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यालय चेयरमैन मुकेश आर्य एवं साहिल आर्य ने अभिभावकों, अध्यापकों एवं बच्चों को श्रेय दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीके भाटी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
डीएवी की जितिका ने पाए 98 प्रतिशत अंक
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल की छात्रा जितिका ने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शशि 97.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व टीना 97 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रही। स्कूल के 43 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रीतमपाल, निदेशक जेपी शूर, प्रबंधक चित्रा, प्रधानाचार्य हरि किशोर सिंह ने श्रेष्ठ परिणाम के लिए विद्यार्थियों, स्टाफ व अभिभावकों को सरसाहा व भविष्य में इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डीएवी शताब्दी का शत प्रतिशत रहा परिणाम
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल कलानौर के कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आया। इसमें निकिता ने 91.6 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधि व अंश चिंदा ने 90.6 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भूमि ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसके साथ-साथ सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। इन सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लग्न से ये मुकान हासिल किया। इसके साथ-साथ स्कूल प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने सभी बच्चों को अपने संदेश में कहा कि जीवन में हमेशा आगे बढते रहो और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कानाम की।
एचडी स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में एचडी पब्लिक स्कूल बहुअकबरपुर के छात्रों ने शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त कर परचम लहराया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 136 विद्यार्थियों में से निशांत ने सबसे ज्यादा 99.6 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिया 98.8 फीसदी अंक लेकर द्वितीय व मनप्रीत 98.4 फीसदी अंक लेकर तृतीय रही। दीक्षा ने 97.8 व अभिनव ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। पांच विद्यार्थियों ने 95 फीसदी अंक, 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत, 42 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक सुरेंद्र फौगाट, प्रधानाचार्य दुलाल देव ने विद्यार्थियों की सफलता के लिए अभिभावकों को श्रेय देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
जॉन वेस्ले का परिणाम रहा उत्कृष्ट
जॉन वेस्ले कॉन्वेंट स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। छात्रों ने बारहवीं के छात्रों की तरह ही शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यालय के 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें तमन्ना ने 98.6, अलीशा गहलावत 98.2, मुकुल 96.2, लक्की ग्रोवर 95.8, कर्मन्य 95.4, सक्षम 95.4, मृदुल 95.2, रिया 95.2, तमन्ना 95, पूर्णिमा 95, नितिन 94.8, अनु 94.6, अंशुल 94.4, खुशी 94.4, विधि 94.4, नैंसी 94.4, भावेश 94.4, अलीशा हुड्डा 94, रिद्धि 94, रितिका 93.8, महक 92.6, तान्या शर्मा 92.6, आयुष सहगल 91.8, शिवांश 91, कृति पुरी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय डायरेक्टर सुरेंद्र मलिक व विद्यालय प्राचार्य ममता मलिक व अध्यापक ने बेहतर परिणाम पर प्रसन्नता जाहिर की है।
महेंद्रा मॉडल स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास
शहर के सेक्टर तीन स्थित महेंद्रा मॉडल स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्रों ने 10वीं कक्षा के परिणाम में इतिहास रचा है। स्कूल की चेयरपर्सन रीता हुड्डा, डायरेक्टर संदीप चौधरी व अनू चौधरी ने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अभिषेक ने 92.6 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति 92.2 फीसदी अंक लेकर द्वितीय व मेघा 91.2 फीसदी अंक लेकर तृतीय रही। स्कूल के चार विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक व 13 ने 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए।
आरकेपी की निधि ने प्राप्त किए 99 प्रतिशत अंक
सीबीएसई की 10 वीं कक्षा की परीक्षा में रामकृष्ण परमहंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल निदेशक रवींद्र दांगी ने बताया कि 104 छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी। इसमें निधि ने 495 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वंदना 493 अंक लेकर द्वितीय व मुस्कान 489 अंक लेकर तृतीय रही। इनके अलावा 16 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
364 में से 189 ने पाए 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक
स्कॉलर्स रोजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम रहा शानदार। दसवीं कक्षा के कुल 364 विद्यार्थियों में 189 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 121 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 40 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक व 14 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अभिनव गोयल ने 99.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। रिया सनसनवाल 99.2 प्रतिशत अंक हासिल करके द्वितीय व दृष्टि गांधी 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रीति गुगनानी व डायरेक्टर डॉ. रविंद्र गुगनानी ने शानदार सफलता के लिए विद्यार्थियों को सराहा।
शत-प्रतिशत रहा एसएम मेमोरियल स्कूल का परिणाम
एसएम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की होनहार छात्रा इशिका ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 97.8 प्रतिशत अंक लेकर मोहित द्वितीय व 97.3 फीसदी अंक लेकर लक्षित तृतीय रहा। स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई है। विद्यालय के निदेशक संजय सहरावत व प्रधानाचार्य शालिनी सहरात ने अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को सराहा।
एसआरएस के 125 विद्यार्थियों रहे प्रथम
सीबीएसई के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एसआरएस पब्लिक स्कूल के कुल 125 बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक व 12 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। कशिश जैन 95.16 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम रही। पारस 95 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय व कार्तिक 94 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय रहा। विद्यालय चेयरपर्सन निर्मल शर्मा व प्रधानाचार्य डॉ. सुमित शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके सराहनीय परिणाम के लिए सराहा व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिमानी ने प्राप्त किए 98.4 प्रतिशत अंक
स्वामी नितांद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल संचालक सुमित मलिक ने बताया कि परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हिमानी ने 98.4 प्रतिशत, ईशा ने 98 प्रतिशत, जतिन ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 30 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। परीक्षा परिणाम से स्कूल में खुशी का माहौल रहा। स्कूल प्रधानाचार्य नीतिका मलिक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
द आर्यन स्कूल का परिणाम रहा शानदार
लाखन माजरा ब्लॉक स्थित द आर्यन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के दसवीं कक्षा के सभी 106 विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। विनीत राठी, सुगंध, स्नेहा, शीतल व दिव्या 90 प्रतिशत अंकों के 20 विद्यार्थियों के समूह में 95 प्रतिशत अंको के साथ टॉप फाइव में रहे। इसके अलावा कक्षा 12वीं के नतीजों में भी स्कूल के लगभग सभी विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। स्कूल के 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। स्कूल निदेशक सुनीता अहलावत व स्कूल प्राचार्य संजीव कौशिक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
वेद मॉडल स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में वेद मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलानौर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं में वंशिका ने विज्ञान संकाय में 97.4 प्रतिशत व कक्षा 10वीं में छात्रा प्रियांशी ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं 12वीं कक्षा के कुल 63 छात्रों में से 51 छात्रों ने बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान पाया। इनमें 17 छात्रों ने 95 फीसदी से ज्यादा व 30 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए। दसवीं के परिणाम में भी कुल 69 छात्रों में से 42 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त की। इसमें 16 बच्चों ने 90 फीसदी व 26 छात्रों ने 80 फीसदी अक हासिल किए। स्कूल प्रिंसीपल उषा रानी व स्कूल डायरेक्टर उर्मिल बौंदवाल ने अच्छे परिणाम के लिए छात्रों को सराहा।
शिक्षा भारती के 64 विद्यार्थियों ने प्राप्त की मेरिट
शिक्षा भारती विद्यालय रामनगर का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की 64 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित विद्यालय की 54 छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुई। मोक्षिता 95.4 प्रतिशत, दीया व ज्योति ने 94.8 प्रतिशत एवं हर्षिता ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय समिति के अध्यक्ष प्रो. हीरा सिंह यादव, प्रबंधक अनुराग जैन, कोषाध्यक्ष शादी लाल विरमानी, प्रधानाचार्य ममता भोला ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उत्कृष्ट रहा एसबी स्कूल का परिणाम
एसबी मॉडल स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। छात्रा भूमिा ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पारुल रोहिला 94.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय व खुशी दलाल और वैभव 94 प्रतिशत के साथ तृतीय रहे। जिया, नेहा, सौरभ, सृष्टि ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। प्राचार्य कृष्णा रोहिल्ला ने विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा।