फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी और शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। होली का त्योहार लोगों के जीवन में रंग भरकर सभी को समाज में सौहार्द पूर्वक जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। लोगों को भी यह पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ सच्ची भावना से मनाना चाहिए। खुशियों व रंगों का यह त्योहार सादगी, शांति व सौहार्द पूर्वक मनाएं। यह कहना है रेंज की आईजी ममता सिंह का। वे बुधवार को होली की पूर्व संध्या पर अपना संदेश दे रही थी। आईजी ने कहा कि त्योहार की खुशियों को पुलिस कम नहीं होने देगी। सुरक्षा के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी
होली पर्व पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जिलेवासी भी पर्व को प्रेम, भाईचारे व शालीनता से मनाएं। यह अपील पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने की है। उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी थाना/चौकी, सीआईए स्टाफ, महिला पुलिस व यातायात पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में प्रभावी रूप से नाकाबंदी व गश्त की जाएगी। शहर में 32 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। महम, सांपला, कलानौर, लाखनमाजरा व ग्रामीण इलाकों में भी 29 जगह चिह्नित कर नाकाबंदी की जाएगी। बाजार व भीड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की जाएगी। असामाजिक, शरारती तत्वों व हुड़दंग करने वालों पर नजर रहेगी। जरूरत पड़ने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति या किसी प्रकार की दुर्घटना के बारे में या पुलिस सहायता के लिए डायल-112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें