फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुकान पर कब्जा करने व धमकी देने पर केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दुकान पर कब्जा करने व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अहरी निवासी राजेश ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने गांव के अड्डे पर अपने प्लाट में फास्ट फूड की दुकान कर रखी है। 13 अप्रैल को वह खेत से अपने घर आया था।
विज्ञापन

दुकान के वर्कर कुलदीप ने फोन करके कहा कि जल्दी दुकान पर आ जाओ। दुकान पर जितेन्द्र ने लड़ाई-झगडा करके दुकान पर ताला लगा दिया है और कह रहा है कि अब से दुकान पर उसका कब्जा हो चुका है। यदि दुकान को खोला तो जान से मार दूंगा। वह अपने परिवार के साथ दुकान पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने जितेंद्र के पिता को भी कहा, लेकिन उन्होंने जितेंद्र से बात करने से इंकार कर दिया। उन्होंने गांव के लोगों से भी जितेंद्र को फोन कराए, लेकिन उसने ताले नहीं खोले। उसने बताया कि 10 अप्रैल को उन्होंने जितेन्द्र के खिलाफ खेत से गेहूं की पुली उठाने बारे शिकायत की थी, लेकिन बाद में परिवार के लोगों के कहने पर राजीनामा कर लिया था। अब जितेंद्र ने उनकी दुकान पर कब्जा कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें