रोहतक। पुलिस ने महम स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज के संचालक विकास के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस पर मजदूरों का मेहनताना नहीं दिए जाने व रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक के नाम दी शिकायत में मजदूरों ने कहा कि हम बालाजी इंटरप्राइजेज के माध्यम से मेसर्स एके ऑटोमेटिक्स व माइक्रो टर्नर में काम करते हैं। उपरोक्त फर्म के मालिक विकास ने दोनों कंपनियों से सितंबर 2022 का वेतन प्राप्त कर लिया है। लेकिन इस राशि का हमें भुगतान नहीं किया गया है। वह लगभग 550 कर्मचारियों का सितंबर 2022 माह का 1,05,68,662 रुपये (एक करोड़ पांच लाख अड़सठ हजार छह सौ बासठ) रुपये कंपनी से ले चुका है। पूछताछ करने पर पता चला कि वह राशि लेकर कहीं चला गया है। यह मजदूरों के साथ धोखाधड़ी है। हमें हमारा मेहनताना दिलाया जाए। ब्यूरो