रोहतक। शहर की इंदिरा कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने एक नाबालिग को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। यह घर के बाहर घूम रहा था। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में कार्रवाई कर रही है।
इंदिरा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय बंटी रविवार रात खान खाकर घर के बाहर घूम रहा था। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से लहूलुहान होकर नाबालिग वहीं गिर गया। इसके बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उसे पीजीआई पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायल कुछ भी कहने में असमर्थ बताया जा रहा है। इंदिरा कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई प्रविंदर ने बताया कि एक नाबालिग लड़के को चाकू घोंपने का मामला सामने आया है। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मार रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।