फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: रक्तदान के बाद युवक की हुई मौत के मामला, 18 घंटे से शव को सड़क पर रखकर बैठे परिजन

Wed, 25 Oct 2023 11:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के सनफ्लैग अस्पताल में रक्तदान करने के दौरान सोनीपत के एक युवक की मौत मामले में परिजन धरने पर बैठे हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई मदद नहीं की गई है। महिला पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में रक्तदान के बाद युवक की हुई मौत के मामले में परिजन पिछले 18 घंटे से शव को सड़क पर रखकर सनफ्लैग अस्पताल के सामने बैठे हुए हैं। बड़ौदा के विधायक इंदुराज नरवाल भी रात के समय परिजनों के साथ धरना स्थल पर बैठे थे। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा अभी तक भी परिजनों से कोई बातचीत नहीं की गई है।

विज्ञापन


शीला बाइपास स्थित सनफ्लैग अस्पताल में रक्तदान करने के दौरान सोनीपत के एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि रक्तदान के दौरान भी मृतक मनीष को चक्कर आए थे। लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उसे संभाला नहीं गया। हालत ज्यादा खराब होने के बाद परिजनों सउसे खानपुर पीजीआई लेकर गए लेकिन मनीष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

उसी के बाद से परिजन रोहतक के अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं शाम के समय मंगलवार को हंगामा भी किया गया लेकिन प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई मदद नहीं की गई है। महिला पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। परिजनों द्वारा सोनीपत की तरफ जाने वाली सड़क को दोनों तरफ से जाम किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें