फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में समालखा के पूर्व विधायक के बेटे समेत पांच पर केस दर्ज, उप निरीक्षक और सिपाही निलंबित

Fri, 15 Nov 2024 11:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

सोशल मीडिया पर सिकंदर का बाहर घूमते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने सिकंदर को दोस्त के साथ निजी वाहन में बाहर जाने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन
पूर्व विधायक पुत्र सिकंदर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के एक पूर्व विधायक के बेटे और उसके दोस्त सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रोहतक पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम के एस्कॉर्ट गार्ड प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पूर्व विधायक का बेटा सिकंदर जोकि भोंडसी जेल में बंद था, इलाज के लिए रोहतक पीजीआईएमएस लाया गया था। इसके बाद वह बिना अनुमति के दोस्त राहुल के साथ घूमने चला गया।

इस मामले में गुरुग्राम के सब-इंस्पेक्टर उम्मेद और सिपाही नवीन और ईश्वर पर आरोप है कि उन्होंने सिकंदर को अस्पताल से बाहर जाने दिया और दोस्त राहुल से मिलने की अनुमति दी। घटना के बाद उप निरीक्षक उम्मेद और सिपाही नवीन को निलंबित कर दिया गया है और तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

डॉक्टर की सूचना पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन

सिकंदर के गायब होने का पता तब चला जब डॉक्टर इलाज के लिए पहुंचे और उसे वहां नहीं पाया। डॉक्टर ने इस घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी और मामला जांच में आया।

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर सिकंदर का बाहर घूमते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने सिकंदर को दोस्त के साथ निजी वाहन में बाहर जाने की अनुमति दी थी।

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि सुरक्षा में चूक और लापरवाही के चलते पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें