तुषार शर्मा
रोहतक। शहर के छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जाट संस्थान की तरफ से करीब 25 लाख रुपये की लागत से स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शूटिंग रेंज तैयार किया जाएगा। संस्थान ने इस कार्य के लिए धनराशि को जोड़ना शुरु कर दिया है। इससे संस्थान की ओर से छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल या कॉलेज में जगह देखकर जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा। यह बात छोटूराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाट संस्थान के प्रधान ने संबोधित करते हुए विद्यार्थी व उनके अभिभावकों से कही है। जाट संस्थान के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने बताया कि विद्यालय नितिन ने सीबीएसी आर्डर 20 पंजाब में सिल्वर व हरियाणा स्कूली शूटिंग रेंज में गोल्ड मेडल हासिल किया था। जिसको देखते हुए स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए शूटिंग रेंज संस्थान की तरफ से शूटिंग रेंज तैयार करने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को शूटिंग की अभ्यास के लिए निजी अकेडमी ने नही जाना पड़ेगा, और विद्यालय से कही नेशनल शूटिंग के खिलाड़ी तैयारी होगा। शूटिंग रेंज बनाने के अभी संस्थान के सदस्य की तरफ से जगह तय नही की गई है।