फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल टाउन में बाइक सवार जाट कॉलेज के छात्र को महिला कार चालक ने यू टर्न लेकर टक्कर मार दी। टक्कर में युवक की न केवल बाइक टूट गई, बल्कि उसे भी चोटें आई। सिविल लाइन थाने में महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एमडीयू कैंपस निवासी 20 वर्षीय कमल ने दी शिकायत में बताया कि वह जाट कॉलेज में पढ़ता है। एक जनवरी को वह बाइक से माडल टाउन में गया था। वहां पर एक कार ने यू टर्न लेते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और बाइक भी टूट गई। राहगीरों ने उसे उठाया। तभी कार के अंदर से तीन महिलाएं उतरी। उस समय कार में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था। महिलाओं ने उसे ही गलत ठहराया और मौके से चली गई। पुलिस ने लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायतकर्ता ने कार का नंबर भी दिया है, जिससे आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें