फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत रोड पर पाकस्मा के पास कार पेड़ से टकराई, किसान की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत रोड पर सड़क हादसे नहीं थम रहे हैं। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक कार पाकस्मा मोड़ पर दूसरी कार से टकराकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर में मस्तनाथ नगर निवासी सुनील कुमार (49) की मौत हो गई। इस संबंध में दूसरी कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पाकस्मा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह रोहतक से बाइक पर घर जा रहा था। मोड़ पर पहुंचा तो एक कार चालक ने दूसरी कार को साइड मार दी। इससे दूसरी कार पेड़ से टकरा गई। सुबह पता चला कि पेड़ से टकराने वाली कार में उसका रिश्तेदार सुनील कुमार था। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सुरेंद्र ने बताया कि सुनील कुमार मूलरूप से भिवानी के मुंढाल गांव का रहने वाला था। साथ ही परिवार सहित लंबे समय से रोहतक में रह रहा था। उसका एक बेटा व एक बेटी है। साथ ही खेतीबाड़ी का कार्य करता था।

सुनील कुमार।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें