फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: त्योहारी भीड़ थमी तो शहर की सड़कों पर लौटीं बसें

Mon, 27 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26जेएनडी02 : शहर के एसडी स्कूल की तरफ से गुजरती बस। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के अंदर अब बसों का आवागमन शुरु हो गया है। त्योहारी सीजन के चलते शहर में जाम जैसे हालात से बचने के लिए बसों की आवाजाही बाईपास से शुरू कर दी गई थी। शहर के मेन बाजार, झांझ गेट, सिटी थाना, घंटा घर चौक, सफीदों गेट, एसडी स्कूल के पास वाहनों का जाम लग जाता था।
विज्ञापन

बसों के बाईपास से जाने पर यात्रियों को ऑटो या टैक्सी से शहर तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ता था। लोकल रूटों पर जाने वाली बसें अब शहर से होकर जाएंगी। रोडवेज और निजी बसों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया।
बस स्टैंड पर सुबह से यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। यात्रियों ने बताया कि बसों के बाईपास से जाने से उनको काफी परेशानी हो रही थी। ऑटो चालक मन मर्जी का किराया लेते हैं। जहां पर ऑटो-रिक्शा का किराया 20 रुपये लगता है वहीं अगर स्पेशल ऑटो बुक करें तो 70 से 100 रुपये तक किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्यादा किराया देकर नहीं करना होगा सफर
यात्रियों ने बताया कि उनको ज्यादा किराया देकर जाना पड़ रहा था। अब बसों के शहर के बीच से गुजरने पर उनको राहत मिली है। यात्री बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, पटियाला चौक के लिए आवाजाही करते हैं। अब उनको शहर के लिए बसों की सुविधा मिल पाएगी।
वर्जन
दिवाली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसों को अस्थाई रूप से बाईपास से निकालना शुरू किया था। अब बाजारों की भीड़ सामान्य हो चुकी है इसलिए बसों का शहर में प्रवेश दोबारा शुरू किया गया है।-शमशेर सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें