फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कांस्य पदक जीतने वाले सक्षम लोहचब को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो नंबर 71: पदक विजेता पहलवान सक्षम का स्वागत करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़। (स
विज्ञापन
बादली। अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले पहलवान सक्षम लोहचब का बुपनियां स्थित जयबीर अखाड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और पहलवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें अखाड़े तक लाया गया। समारोह में सैकड़ों पहलवान, कोच, ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। अखाड़े में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सक्षम को फूलों और रुपयों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान पहलवानों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बुपनियां और आसपास का क्षेत्र पहलवानों की भूमि है। यहां की मिट्टी ने समय-समय पर देश को बेहतरीन पहलवान दिए हैं। उन्होंने सक्षम की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने और मेहनत से लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। ग्रामीणों और कोचों ने सक्षम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें