फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली का टिकट कटाया, रोहतक में ट्रेन हुई रद्द, बस स्टैंड गए तो वहां भी खाए धक्के

Thu, 20 Nov 2025 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10...रोहतक बस स्टैंड पर बहादुरगढ़ की बस आने के बाद सवार होने के लिए भागदौड़ करते यात्री। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बुधवार को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा जब रोहतक पहुंचने पर उनकी ट्रेन रद्द कर दी गई। जींद, भिवानी और बठिंडा से किसान और इंटर सिटी ट्रेन पकड़ कर आने वाले दिल्ली के यात्रियों को इस परेशानी से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ वह ऑटो में भेड़-बकरियों की तरह भरकर बस स्टैंड पर पहुंचे तो समय पर बस नहीं मिलने से उनकी परेशानी और अधिक बढ़ गई। स्टैंड पर उनको बस पकड़ने के लिए इधर-उधर भागदौड़ करनी पड़ी।
बहादुरगढ़ के आसौदा में बनाए गए पुल पर आरसीसी स्लैब रखने से रेलवे ब्लॉक होने की वजह से दिल्ली मार्ग पर आवागमन करने वाली 14 से अधिक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को बुधवार को रद्द रखा गया था। ट्रेनों के रद्द होने से स्टेशन पर ऑटो चालकों की बल्ले-बल्ले रही लेकिन प्रवासी यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रोहतक स्टेशन पर आंशिक रूप से रद्द रही ट्रेनों के ठहराव से ऑटो चालकों ने नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह भर-भर कर बस स्टैंड तक पहुंचाया। जब बस स्टैंड पर यात्री पहुंचे तो 15 मिनट के बजाय आधे घंटे बाद बस मिली। जैसे ही बस आती थी वह खचाखच भर जाती थी। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों ने बस में खड़े होकर या उसकी छत पर बैठकर सफर किया।
रेलवे के पहले से बताएं शेड्यूल के अनुसार ही आसौदा में ब्लॉक लिया गया था। सुबह आठ से शाम 6:30 बजे तक ट्रेनों का अवागमन प्रभावित रहा। बाद में ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप कर दिया गया था। -बलराम मीना, स्टेशन अधिक्षक।
मैं बठिंडा से आया हूं। पटना जाऊंगा। दिल्ली तक का टिकट बनवाया था। ट्रेन रद्द होने की जानकारी नहीं मिली थी। अब रोहतक से बस में सफर करना पड़ेगा। -सुरेंद्र, यात्री।
दिल्ली जाने के लिए आबौर से टिकट बनवाया था लेकिन इंटर सिटी ट्रेन को रोहतक में ही रोक दिया गया। ट्रेन रद्द होने से रिफंड मिलेगा या नहीं इसका भी पता नहीं है। -पिंकी, यात्री।
नरवाना स्टेशन पर आए तो पता चला की ट्रेन रद्द रहेगी। इसके बाद रोहतक तक इंटर सिटी ट्रेन में आए हैं। यहां अब बसों का सहारा लेना पड़ेगा। - रोशनी, यात्री।
श्रीगंगानगर से आए हूं। शकूरबस्ती तक जाना है। प्रारंभिक स्टेशन से टिकट रोहतक का ही दिया गया है। यहां से बसों में यात्रा करने के लिए परेशान होना पड़ेगा। -इंदु, यात्री।
कॉलेज में पढ़ने के लिए आते हैं। सुबह तो पता चला गया था कि ट्रेन रद्द रहेगी तो बस में आ गए। वापस जुलाना के लिए ट्रेन पकड़ने आए तो तब भी ट्रेन नहीं मिली। -विश्वास, यात्री।

10...रोहतक बस स्टैंड पर बहादुरगढ़ की बस आने के बाद सवार होने के लिए भागदौड़ करते यात्री। संवाद- फोटो : reasi news

Next
AU ऐप में पढ़ें