फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली घटना पर बोले हरियाणा के सांसद, शांतिपूर्ण आंदोलन के नाम पर हिंसा गलत

Tue, 26 Jan 2021 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ डॉ. अरविंद शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली में लाल किले पर हुए हंगामे की भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है। हरियाणा के भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब कर हिंसा का रास्ता अपनाया है, जो गलत है। हिंसा से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि जिस तरह से असामाजिक तत्वों ने लाल किले पर झंडा फहराया है, वह गलत है और यह एक तरह से देश का अपमान है। उन्होंने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि संयम रखें, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो। 


डॉ. शर्मा ने कहा कि किसान संगठनों ने ट्रैक्टर परेड के दौरान शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है। यह बात साफ है कि किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर ओछी राजनीति की जा रही है। 
विज्ञापन


सासंद ने कहा कि किसान नेताओं ने भी माना है कि ट्रैक्टर परेड के दौरान असामाजिक तत्व घुस गए और उन्होंने ही हिंसा कर माहौल खराब किया है। सांसद ने कहा कि इतिहास जान रहा है कि लाल किले पर हमेशा से ही देश की शान में तिरंगा फहराया जाता रहा है, लेकिन मंगलवार को जिस तरह से शांतिपूर्ण आंदोलन के नाम पर असामाजिक तत्वों ने लाल किले पर झंडा फहराया है, वह एक तरह से देश का अपमान है, जिसे पूरा देश देख रहा है।

रेवाड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने दिल्ली में हुए बवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले हैं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने दिल्ली किसान आंदोलन में हुई हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब वह नेता कहां है जो इस ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी उठा रहे थे। 

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लाल किला देश के सम्मान का प्रतीक है और इस पर देश के प्रधानमंत्री को ही झंडा फहराने का अधिकार है। आज तिरंगे के अतिरिक्त धार्मिक झंडा फहराने की घटना देश के हर नागरिक को शर्मिंदा करने वाली है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें