फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक सवार शातिर स्नैचर राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 04 पुलिस की गिरफ्त में स्नैचर। पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए की टीम ने थाना निजामपुर क्षेत्र में महिला के साथ हुई स्नैचिंग के आरोपी सुंदरपुरा थाना कोटपुतली निवासी आदेश उर्फ कालू उर्फ रॉकी उर्फ चंद्र को नीमकाथाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ काफी मामले दर्ज हैं जिनमें आरोपी के द्वारा अपने अलग–अलग नाम बताए गए हैं।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, 14 अप्रैल को गांव मुसनौता निवासी मंजू ने थाना निजामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 5:40 बजे जब वह गोबर डालकर वापस घर लौट रही थी, तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उसके मंगलसूत्र का लॉकेट छीन लिया।

सीआईए ने आरोपी को नीमकाथाना से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से स्नैचिंग की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें