फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शादी के एक साल बाद मैदान में उतरीं दिव्या ने रजत पर साधा निशाना

विज्ञापन
फोटो 01 दिव्या सैनी
विज्ञापन
नारनौल। पलवल में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिव्या ने रजत पदक पर निशाना साधा है। वह शादी के एक साल बाद मैदान में उतरी थीं। साल 2024 के दिसंबर में तीरंदाज दिव्या सैनी का विवाह हुआ था।
विज्ञापन

दिव्या ने महज पांच साल की कड़ी मेहनत व अभ्यास के बल पर खुद को एक नहीं दो नहीं बल्कि 19 बार मेडल लाकर साबित किया है। तीरंदाजी के क्षेत्र में दिव्या का नाम अभी तक जिले में सबसे ऊपर है।
स्टेडियम में लड़कियों को तीरंदाजी करते देखती थी। इसी दौरान तीरंदाजी सीखने का विचार आया तो कोच से बात की। शहर के पीरआगा मोहल्ले की दिव्या सैनी ने मन में तीरंदाजी सीखने की ठान ली।
विज्ञापन

जुलाई 2020 में करीब 17 साल की उम्र में तीर कमान हाथ में लिया और एकाग्रता और कड़ी मेहनत के दम पर 5 साल में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सटीक निशाना साधते हुए 19 पदक अपने नाम किए।
दिव्या अपने कोच विनय कुमार को ही अपना रोल मॉडल मानती है और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत कर अपने देश का मान बढ़ाना ही दिव्या का लक्ष्य है।


बॉक्स
पहले पति को समझाया, फिर पति ने परिवार को मनाया
बीए पास दिव्या ने बताया कि 7 दिसंबर 2024 को उसकी शादी नारनौल में ही हुई है। इसके बाद रिश्तेदारियों में आना-जाना व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मैदान से दूर रही। ससुराल वाले भी कहने लगे पहले नौकरी और बाद में तीरंदाजी करना। ऐसे में कई दिनों तक पति को समझाने के बाद उन्होंने ही परिवार को मनाया। ऐसे में एक साल बाद मैदान में उतरी दिव्या ने 1 से 3 फरवरी को पलवल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर बता दिया कि हौसला बुलंद हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

बॉक्स
कब कौन सी प्रतियोगिता में जीते पदक

प्रतियोगिता पदक
38 सब जूनियर, अमरावती महाराष्ट्र सिल्वर

42 जूनियर नेशनल, पणजी गोवा ब्रॉन्ज
43 जूनियर नेशनल, भरतपुर गोल्ड

38 ओपन स्टेट, फरीदाबाद 4 गोल्ड
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल, पंजाब गोल्ड व सिल्वर

39 स्टेट लेवल, गुरुग्राम गोल्ड, 2 सिल्वर व ब्रॉन्ज
28 सीनियर नेशनल लेवल, झारखंड गोल्ड

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल, उड़ीसा 2 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज
40 स्टेट लेवल, पलवल सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें