फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
राजीव सचदेवा का फाइल फोटो - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
हिसार रोड पर ट्राले ने बाइक सवार कलानौर खंड के गांव आंवल निवासी राजीव सचदेवा (45) को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सिटी थाने में ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आंवल गांव निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राजीव जींद रोड पर टिटौली मोड़ के नजदीक स्थित फैक्टरी में नौकरी करता था, उसकी फील्ड में ड्यूटी थी। वह बुधवार को करीब साढ़े 4 बजे हिसार रोड पर पहुंचा तो 16 टायर वाले ट्राले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसने नजदीक जाकर देखा तो घायल उसका बड़ा भाई राजीव सचदेवा निकला। तत्काल उसे पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्राले पर लिखे मोबाइल नंबर से सुराग ढूंढ रही पुलिस
मृतक के भाई सुनील ने पुलिस को बताया कि सड़क हादसे के समय ट्राला चालक ने साइड में खड़ा किया था। उसने देखा कि ट्राले के ऊपर एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस अब नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें