फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बहन के घर आ रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, महम पुलिस कर रही कार्रवाई

Wed, 28 Aug 2024 04:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महम (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी प्रिंस अपनी बहन के घर सैंपल गांव में गया था। वापस लौटते समय नेशनल हाइवे नंबर 9 पर खरकड़ा गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को साइड मार दी। साइड लगने से बाइक सहित युवक सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार-दिल्ली हाइवे पर बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में लाखनमाजरा निवासी 20 वर्षीय प्रिंस ने दम तोड़ दिया। महम पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाखनमाजरा निवासी प्रिंस अपनी बहन के घर सैंपल गांव में गया था। वापस लौटते समय नेशनल हाइवे नंबर 9 पर खरकड़ा गांव के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को साइड मार दी। साइड लगने से बाइक सहित युवक सड़क पर जा गिरा। सिर में गहरी चोट लगने के कारण युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान लाखनमाजरा निवासी प्रिंस के तौर पर हुई। परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया। इसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें