फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बीती रात रात को जहाजगढ़-झज्जर मार्ग पर सड़क पर खड़ेे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार टकराया। हादसे में घायल बाइक सवार को परिजनों ने झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खातीवास निवासी सुरेंद्र (32) पुत्र बलराज बाइक लेकर जहाजगढ़ से अपने गांव जा रहा था। तभी सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक सवार टकराया गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई है। परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें