फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा चलाते थे सूटकेस की सरकार : दुष्यंत

विज्ञापन
नए बस स्टैंड के पास स्थित जजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व ?
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर बयान दिया है कि वह सूटकेस की सरकार चलाते थे। उन्होंने ही किसानों की कीमती जमीन सस्ते दामों में बेच दी। आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को मुआवजा देने के संबंध में मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष के साथ वार्ता हुई है। प्रदेश में 20 हजार कंपनियों ने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। जनवरी तक सभी कंपनियों का पंजीकरण हो जाएगा। इनमें प्रदेश के 75 फीसदी युवाओं को आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री बुधवार को जननायक जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जजपा एवं भाजपा गठबंधन की सरकार ने जनता के हित के लिए अनेक कदम उठाए हैं। महिला सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षा प्राप्त कर रहीं लड़कियों व महिलाओं को रोडवेज और परमिट की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। शीघ्र ही लड़कियों व महिलाओं को निशुल्क बस पास मिलेंगे। निशुल्क बस पास की सुविधा नहीं देने पर निजी बस के परमिट रद्द होंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा-जजपा की नहीं, बल्कि खुद भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सूटकेस सरकार थी। उन्होंने किसानों की कीमती जमीन सस्ते दामों पर बेच दी।
सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए, किसानों को घर लौट जाना चाहिए
अभय चौटाला के बारे में कहा कि वह नॉन सीरियस पॉलिटिशियन हैं। किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा देने के मसले पर वार्ता हो चुकी है, जल्द सार्थक कदम उठाया जाएगा। सरकारी भर्तियों में अनियमितता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। अभी तक 350 से ज्यादा आरोपियों पर कार्रवाई हुई है। किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग के तहत ही प्रदेश में किसानों को बाजरा व धान की फसल का खातों में भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं। अब किसानों को बॉर्डर से लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन

पार्टी के स्थापना दिवस पर झज्जर पहुंचने का किया आह्वान
रोहतक। उप मुख्यमंत्री ने जननायक जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया नौ दिसंबर को पार्टी का तीसरा स्थापना दिवस है, जिसके कार्यक्रम झज्जर में होंगे। पार्टी में करीब 45 हजार नए सक्रिय कार्यकर्ता जुड़े हैं। वर्ष 2018 में पार्टी का गठन हुआ था। झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में आगामी तीन वर्षों की रणनीति तय होगी। विश्लेषण होगा कि विगत दो वर्ष में पार्टी नीति के अनुसार कितना कार्य हुआ है। बैठक की अध्यक्षता जजपा के जिला प्रधान बलवान सिंह सुहाग ने की। इस दौरान जन सरोकार रैली रोहतक के प्रभारी डॉ. केसी बांगड़, भूपेंद्र मलिक, सुमित राणा, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, मीना मकड़ौली, डॉ. संदीप हुड्डा, मनोज बालंद, सुरेंद्र बल्हारा, राजेश सैनी, रामदिया राठी, प्रदीप देशवाल, रविंद्र बखेता, हरज्ञान मोखरा, रमेश मोखरा, संजय बल्हारा, सीना पहलवान, अजमेर, कैप्टन सुमेर, दलवीर भराण, डॉ. सुशील गोयत, जेपी भाली, राजीव, डॉ. रमेश नांदल, जगदीश गहलावत, प्रवेश, हरकिशन खटक, महेंद्र सुंडाना, दीपक, अमरजीत, जतिन, अमित माजरा, अनिल, राकेश, सुखबीर, सोनू, रामफल संजय, कृष्ण घणघस, अजय मलिक, राजपाल देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें