फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हुड्डा साहब! दो घुलां करैं तो एक गिरा ए करै... भूपेंद्र सिंह से उनके समर्थकों ने की मुलाकात

Wed, 09 Oct 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रोहतक में डी पार्क स्थित निवास पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके समर्थकों ने मुलाकात की।
विज्ञापन
डी.पार्क स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के डी पार्क स्थित निवास पर दिनभर उनके समर्थकों का आना-जाना लगा रहा। बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं से बातचीत के बात वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही हुड्डा समर्थक उनके डी पार्क स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गए। यहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनसे मुलाकात की। यहां केवल औपचारिक परिचय व बातचीत हुई। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग यही कहते नजर आए, हुड्डा साहब! दो घुलां करैं तो एक गिरा ए करै, हिम्मत मत हारो हम तुम्हारे साथ हैं।

इस पर पूर्व सीएम ने कोय ना... कहकर जवाब दिया और लोगों से हाथ मिलाते हुए अपनी कार में दिल्ली रवाना हो गए। पूर्व सीएम ने मीडिया से बातचीत नहीं। उन्होंने किसी भी तरह की बातचीत से साफ इन्कार कर दिया। उनसे मिलने आए समर्थकों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई। सभी में सामान्य बातचीत हुई, साथ ही एक-दूसरे को हौसला बंधाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें