फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद : अखाड़ा हत्याकांड व स्नैचिंग केस की सुनवाई एक दिन के लिए टली

विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत बंद के दौरान रोहतक के जिला न्यायालय में वकीलों ने वर्क सस?
विज्ञापन
किसानों के बंद के आह्वान के चलते सोमवार को जिला अदालत में वर्क सस्पेंड रहा। शहर के चारों तरफ के मार्ग जाम होने के चलते लोग अदालत में नहीं पहुंच सके। साथ ही वकील भी नहीं आए। ऐसे में अखाड़ा हत्याकांड व स्नैचिंग मामले की सुनवाई एक दिन के लिए टाल दी गई।
विज्ञापन

फरवरी में जाट कॉलेज अखाड़ा प्रकरण में हुई फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने अखाड़े के ही कोच सुखविंदर को गिरफ्तार किया था। कोच के वकील गौरव ढुल ने बताया कि कोच की जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की गई थी। अदालत में 27 सितंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन वर्क सस्पेंड के चलते एक दिन के लिए टल गई। अब मंगलवार को जमानत याचिका पर बहस होगी। वहीं, स्नैचिंग के आरोप में जेल में बंद भगवान दास कॉलोनी निवासी कर्ण को 11 में से 8 केस में जमानत मिल चुकी है, लेकिन तीन केस में सोमवार को सुनवाई होनी थी। वकील पंकज बेरी ने बताया कि वर्क सस्पेंड के चलते अब सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें