फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकार बन डॉक्टर से ठगे 45 हजार रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई कैंपस में रहने वाले एक डॉक्टर को रविवार शातिर ने बातों में उलझाकर 45 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पीजीआई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर रमेश हुड्डा ने बताया कि रविवार को उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। शातिर ने खुद को डॉक्टर रमेश का दोस्त बताते हुुए कहा कि वह महेंद्रगढ़ निवासी डॉक्टर मुकेश बात कर रहा है। उसने कहा कि वह उसके गूगल पे ऐप पर एक रुपया भेज रहा है और बाद में वह उसको बैलेंस चैक कर बताने के लिए कहकर फोन काट दिया। बताए गए रुपये न आने पर उसने दोबारा फोन कर 45 हजार रुपये फोन पे पर भेजने को कहा और 15 मिनट में वापस लौटाने का वादा किया। डॉक्टर ने शातिर की बातों में आकर उसके खाते में रुपये भेज दिए। करीब एक घंटा बीत जाने पर उसने शातिर के पास फोन किया तो उसका नंबर ब्लॉक मिला। ठगी होने का शक होने पर डॉक्टर ने शातिर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें