फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साथियों केनिधन पर बार ने किया वर्क सस्पेंड

Wed, 01 Jul 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाब सिंह और अधिवक्ता वीरेंद्र देशवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्य स्थगित रखा। दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए वकीलों ने किसी भी अदालत में पैरवी नहीं की जिससे जिला अदालतों में नियमित मामलों की सुनवाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने दोनों अधिवक्ताओं के निधन को न्यायिक समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें