फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मिनी सचिवालय में बैठने वाले प्राइवेट लोगों को लेना होगा लाइसेंस

Wed, 01 Jul 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दिया निर्देश निर्धारित फीस पर करें जनता का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। मिनी सचिवालय में बैठे प्राइवेट लोग आम जनता से काम के बदले मनमर्जी से पैसा नहीं वसूल सकेंगे। एसडीएम अंकिता पवार ने सभी को अपनी दुकान पर निर्धारित रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिन लोगों के पास लाइसेंस नहीं है उसको लेना होगा। अगर ऐसा नहीं करता है तो उसकी दुकान बंदह होगी।
तहसील एसडीएम ऑफिस, खाद्य आपूर्ति विभाग मत्स्य पालन, ट्रेज़री, डीएपी कार्यालय, पंचायती राज विभाग का कार्यालय है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने काम के लिए यहां पर आते हैं। वहीं, तहसील व एसडीएम आफिस के पास दर्जनों प्राइवेट लोग अपने खोखे रखे हुए हैं जो टाइप करने फोटो स्टेट, रजिस्ट्री लिखने शपथपत्र लिखने आदि काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने अधिकारियों को शिकायत की है कि दुकान खोल कर बैठ प्राइवेट लोग मनमर्जी से पैसा वसूल कर रहे हैं। एसडीएम अंकिता पवार ने सभी को निर्देश दिए हैं कि सभी अपनी दुकान का लाइसेंस ले और रेट लिस्ट लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें