रोहतक। अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ रेजिडेंशियल सैनिक स्कूल ने निदेशक हंसराज बालवान के मार्गदर्शन में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और चहुंमुखी प्रदर्शन से देश के सभी नए सैनिक विद्यालयों में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
निदेशक हंसराज बालवान ने कहा कि सैनिक स्कूल सोसाइटी दिल्ली की ओर से 27 मार्च को प्रकाशित परिणाम में बाबा मस्तनाथ सैनिक स्कूल ने संपूर्ण भारत देश के नए सैनिक विद्यालयों में लगातार पांचवीं बार यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के सभी शिक्षकों, स्टाफ, अधिकारियों, प्रबंधन और विद्यालय में पढ़ने वाले सभी कैडेट्स के परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का फल है। इस अवसर पर निदेशक ने सभी को हार्दिक बंधाई दी और कहा कि हमें आगे भी अपने इसी प्रदर्शन और प्रथम स्थान को कायम करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।