फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राजकीय महाविद्यालय में शुरू होंगे बीए अर्थशास्त्र व बीएससी गणित के कोर्स

विज्ञापन
29जेएनडी16 : महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए समिति सदस्य। स्रोत संस्थान - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के तहत गठित निरीक्षण समिति ने सत्र 2025-26 से आरंभ होने वाले दो नए स्नातक कोर्सों के लिए राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को निरीक्षण किया। इनमें बीए (अर्थशास्त्र) और बीएससी (गणित) कोर्स शामिल हैं जिनमें प्रत्येक में 40 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य रणधीर खटकड़ ने कहा कि यह दौरा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है जिससे यह सुनिश्चित होगा कि नए कोर्स सभी आवश्यक मानकों पर खरे उतरें और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण प्राप्त हो।
इन कोर्सों के निरीक्षण के लिए सीआरएसयू ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक समिति का गठन किया। समिति की अध्यक्षता डॉ. अंजना लोहान, प्राचार्य, एसडीएमएम कॉलेज, नरवाना ने की जबकि सदस्य के रूप में डॉ. विजय कुमार, सहायक प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, सीआरएसयू और सुरेश कुमार, पीएस टू वाइस चांसलर, सीआरएसयू जींद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान समिति ने गणित और अर्थशास्त्र विभागों के साथ-साथ पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, भवन और परिसर की अन्य शैक्षणिक एवं भौतिक सुविधाओं का अवलोकन किया। संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसका नेतृत्व रजिस्ट्रार डॉ. विशाल रेढू ने किया। इस अवसर पर कॉलेज काउंसिल, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर व संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें