रोहतक। फेशन डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) का तीसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। यहां विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। एमबीए 2018-20 के विद्यार्थी दृशान विग को ओवर ऑल कैंपस टॉप करने के लिए गोल्ड, बी डैस एफ डिजाइन और प्रोडक्शन की छात्रा अवीन सिंह को सिल्वर मेडल व एमबीए आरएफएम की छात्रा अर्पिता सिंह को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। यहां बहादुरगढ़ के व्यवसायी सुभाष जग्गा मुख्य अतिथि रहे।
मंगलवार को संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें बीएससी रिटेल फैशन एंड मर्चेंडाइज, बीएससी फुटवियर डिजाइन एंड प्रोडक्शन, बी डैस एफडी एफपी, एमबीए फैशन डिजाइन एंड मर्चेंडाइज, एमबीए फैशन डिजाइन और मर्चेंडाइज के विद्यार्थी शामिल रहे। इन सभी बैच का प्लेसमेंट हो गया है। यहां रिलैक्सो के वाइस प्रेसिडेंट वीरेंद्र सिंह, पन्ना लाल वैद्य, पवन गोयल, एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी कुलदीप कादयान, नरेश कुंडू, राजीव डागर उपस्थित रहे। संस्थान प्रभारी श्याम कटियार ने पास विद्यार्थियों को सफलता का संदेश देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
कोट्स-
एफडीडीआई के रिटेल एंड फैशन मर्चेंडाइज विभाग से एमबीए की है। पढ़ाई पूरी होने के साथ बेंगलुरू की नामी कंपनी से जॉब ऑफर मिला है। दीक्षांत समारोह में ओवर ऑल कैंपस टॉपर के लिए गोल्ड मेडल के रूप में अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा कई नामी कंपनियों की ऑनलाइन मार्केटिंग ग्रोथ बढ़ाने का काम कर रहा हूं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट सरीखी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों की वेबसाइट को बेहतर बनाने का भी देख रहा हूं। बिजनेस के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की सोच के साथ नए भविष्य की ओर कदम बढ़ाया है।
- दर्शन, सेक्टर एक, रोहतक।
विजुअल मर्चेंडाइजिंग मैनेजमेंट में एमबीए की है। यहां बेहतर प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। यह मेरे लिए यादगार पल है। लैंड मार्क कंपनी से करीब पांच लाख रुपये का जॉब ऑफर मिला है। फैशन में शुरू से ही रुचि रही है। इसलिए मैनेजमेंट में कोर्स किया है। अब इसी फील्ड में भविष्य संवारना है। पिता विश्वपाल सिंह व्यवसायी हैं। उनसे सकारात्मक सहयोग मिला है।
- अर्पिता सिंह, इंदिरा नगर, लखनऊ।