फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑटो चालकों ने जीआरपी एसएचओ पर लगाए वाहन खड़ा करने की एवज में पैसे मांगने के आरोप

Sat, 11 May 2024 02:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होने वाले ऑटो चालकों ने जीआरपी एसएचओ पर उनसे पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। वहीं इन आरोपों को एसएचओ बृजपाल ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यदि उनके नाम से कोई उगाही कर रहा है तो वे इसकी जांच करेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से शहर के अलग-अलग स्थानों पर सवारी छोड़ने वाले ऑटो चालक राजेश कुमार, संदीप कुमार, राजेंद्र ने बताया कि वे यहां से प्रतिदिन बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा, सब्जी मंडी के अलावा अन्य स्थानों पर सवारियां छोड़ने का काम करते हैं, लेकिन वे करीब एक महीने से काफी परेशान हैं। आरोप है कि रेलवे बाउंड्री में वाहन खड़ा करने के नाम पर उनसे जीआरपी एसएचओ के नाम से पैसे मांगे जाते हैं। पैसे मांगने वाले कई युवक हैं। यदि उनकी ओर से यह डिमांड पूरी नहीं की जाती तो उनके ऑटो के चालान काट दिए जाते हैं। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होता है। स्टेशन पर ऑटो से सवारियां ढोने वाले एक चालक ने बताया कि जीआरपी एसएचओ बृजपाल ने पैसे न देने पर चालान काट दिया। उन्होंने साढ़े 12 हजार का जुर्माना भुगता है। ऑटो चालक का आरोप है कि एसएचओ साफ कहते हैं कि रेलवे की बाउंड्री में वाहन खड़ा करने के पैसे देने होंगे। उनका कहना है कि दिन भर में 400-500 रुपये वे कमाते हैं। ऐसे में केवल घर का गुजारा ही पाता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले बहादुरगढ रेलवे स्टेशन जीआरपी में कई एसएचओ आए, लेकिन किसी ने भी इस तरह की मांग नहीं की।





ऑटो चालकों द्वारा जो पैसे लेने के आरोप मुझ पर लगाए गए हैं वह बेबुनियाद हैं। अगर कोई मेरे नाम से ऑटो चालकों से उगाही कर रहा है तो इस बारे में उन्हें बताएं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बृजपाल सिंह, एसएचओ, जीआरपी, बहादुरगढ।





उनके पास अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो इसकी जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलते हैं तो एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-रविंद्र कुंडू, डीएसपी, जीआरपी, फरीदाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें