फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: कुश्ती खिलाड़ी की जान लेने का प्रयास, खुद हमलावर को लगी गोली; आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Fri, 18 Oct 2024 11:30 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

जिम के बाहर खड़ा विजय अंदर आया और सचिन को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। पीड़ित ने आईएमटी थाने में आरोपी सचिन के खिलाफ जान लेने के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के थाना आईएमटी क्षेत्र के भालौट गांव में एक कुश्ती खिलाड़ी पर पिस्तौल से हमला करने आए युवक से हाथापाई हो गई। इसमें हमला करने आए युवक के ही हाथ में गोली लगी और वह घायल होकर मौके से भाग गया। कुश्ती खिलाड़ी की ओर से थाने में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित भालौट निवासी नितेश ने बताया कि वह कुश्ती खिलाड़ी है और उसने खेल में कई मेडल हासिल किए हैं। रोज की तरह वह वीरवार को भी अभ्यास करने के लिए गांव के ही शहीद रामधारी स्टेडियम में जा रहा था। जब वह जिम के पीछे अभ्यास कर रहा था तो उसी दौरान गांव का सचिन उर्फ सुल्तान आया और उसे जबरन जिम की ओर ले जाने लगा। उसने काफी इनकार किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

उसने कई धमकाने जैसी बात कही तो वह उसकी हरकत से परेशान हो गया। इसके बाद सचिन ने उसके हाथ को जोर से पकड़ा तो उसने धक्का देकर अपना हाथ छुड़ाया और फिर अभ्यास करने लगा। कुछ देर बाद वह जिम के अंदर चला गया तो वहां पर सचिन उर्फ सुल्तान आया। सचिन ने उस पर पिस्तौल तान दी और गोली चलाकर हत्या करने की धमकी देने लगा। जब वह पिस्तौल का घोड़ा दबाने के लिए कहने लगा तो उसी दौरान उसके हाथ को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई हाथापाई में गोली चल गई और वह सचिन के दूसरे हाथ की हथेली में लग गई। जिससे वह घायल होकर पिस्तौल को लेकर भागने लगा। जिम के बाहर खड़ा विजय अंदर आया और सचिन को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। पीड़ित ने आईएमटी थाने में आरोपी सचिन के खिलाफ जान लेने के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें