फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस में गवाही नहीं देने को लेकर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अदालत में चल रहे एक केस में गवाही देने के मामले में घर में घुस कर हमला किया गया है। हमलावरों ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मायन निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह घर पर था। इसी दौरान किताबो गली में ऊंची आवाज में कह रही थी कि तुम हमारे मुकदमे की गवाही तोड़ दो नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसी दौरान अंकित, बुल्ला, रीना, रामकली व सुनीता लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और उन्हें बुरी तरह पीटा। अंकित ने उसके घुटने पर डंडे मारे तो बुल्ला ने उसकी भाभी को पीटा। रीना ने उसके मुंह और कमर पर डंडे से वार किए। सुनीता ने लक्ष्मी की कमर में चोट मारी। रामकली ने सुशीला की कमर में डंडे मारे। किताबो ने सभी पर लात-घूंसे चलाए। शोर सुनकर आसपास के लोग आए और उन्हें छुड़वाया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें