फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए एक रुपये भेजकर खाते से निकाल लिए 90575 रुपये, एक साल बाद दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनाने के बहाने कृपाल नगर के रहने वाले व्यक्ति को ठगों ने ठग लिया। क्रेडिट कार्ड के लिए एक रुपये का भुगतान करने पर खाते से 90575 रुपये कट गए। पुलिस ने पीड़ित की दो शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर पीड़ित ने गृहमंत्री को पत्र लिखा। अब पुलिस ने सालभर बाद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कृपाल नगर के उमेश कुमार ने गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में कहा कि 21 जुलाई 2021 को निजी कंपनी से फोन आया था। उसने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कहा। इसके अगले दिन 22 जुलाई को कॉल करके वेरिफिकेशन के लिए अपने व्हाट्सएप नंबर पर मेरे दस्तावेज मांगे। इसके लिए लिंक भेजा। इस पर आवेदन करने पर एक रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया। दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 90575 रुपये कट गए। इस धोखाधड़ी का पता लगने पर सुखपुरा चौकी में संपर्क किया। चौकी में सूचना दी गई। साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260 पर फोन कर ठगी के बारे में जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर भी शिकायत की। इसकी शिकायत नंबर भी है। धोखाधड़ी से आहत होकर दो बार लिखित शिकायत पुलिस चौकी में दी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब गृहमंत्री से शिकायत करने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी का यह मामला एक साल पुराना है। उपभोक्ता का बैंक के साथ रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। हमारे शिकायत आई तो केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें