फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर गैस कटर से काटा एटीएम, 3 लाख 61 हजार रुपये ले उड़े

विज्ञापन
शातिरों द्वारा काटा गया एटीएम। संवाद
विज्ञापन
शहर की मानसरोवर कॉलोनी में हुई साढ़े 4 लाख की चोरी की वारदात का अभी खुलासा भी नहीं हो सका था कि रविवार रात बदमाश खरावड़ गांव स्थित यूको बैंक के एटीएम से 3 लाख 61 हजार 500 रुपये निकालकर ले गए। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे किया, फिर गैस कटर से एटीएम काटकर वारदात को अंजाम दिया। चार दिन पहले ही एटीएम में 6 लाख रुपये डाले गए थे। बैंक शाखा प्रबंधक मोहम्मद मुजाहिद अंसारी की शिकायत पर आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद मुजाहिद अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खरावड़ गांव स्थित यूको बैंक के शाखा प्रबंधक हैं। ब्रांच के साथ में एटीएम भी लगा है। सोमवार सुबह जब बैंक पहुंचा तो एटीएम का ताला टूटा मिला। अंदर मशीन को गैस कटर से काटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर 3 लाख 61 हजार 500 रुपये निकालकर ले गए। मामले की सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांव के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
जांच करने पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो डीवीआर के अंदर कुछ नहीं मिला। क्योंकि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे किया हुआ था। अब पुलिस गांव के बाहर चौक व मुख्य रोड पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात का सुराग लग सके।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सकी, क्योंकि कैमरे पर काले रंग का स्प्रे किया गया था। 25 हजार के करीब रुपये बैंक को एटीएम के दूसरे बॉक्स में मिल गए हैं। गांव में पूछताछ की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी निकालेंगे, ताकि वारदात का सुराग लग सके। - सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, प्रभारी, आईएमटी थाना
खरावड़ के नजदीक आईएमटी में हो चुका विस्फोट
एक माह के अंदर दूसरी बार खरावड़ गांव वारदात को लेकर चर्चा में है। 31 जुलाई की सुबह खरावड़ गांव के नजदीक आईएमटी फेज 3 में विस्फोट होने से गांव निवासी 54 वर्षीय राजकुमार घायल हो गया था। इस मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब खरावड़ गांव के अंदर ही चोर एटीएम को गैस कटर से काटकर 3.61 लाख रुपये चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें