फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तीसरे यूथ एशियन गेम्स में एथलीट दिखाएंगे दमखम

Fri, 24 Oct 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बहरीन में 31 अक्तूबर तक होने वाले तीसरे यूथ एशियन गेम्स में हरियाणा के तीन खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें रोहतक के एथलीट प्रिंस, पानीपत से तन्नू, जींद से रवि व हिसार से ओशिन शामिल हैं। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के दल में 13 पुरुष व 18 महिला एथलीट खिलाड़ियों समेत कुल 31 एथलीट का चयन हुआ है।
एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि तीसरे यूथ एशियन गेम्स का 10 दिवसीय आयोजन 31 अक्तूबर तक बहरीन में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के चार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनसे पदक की उम्मीद है। एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि बहरीन से हमारे एथलीट पदक लेकर लौटेंगे।
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स टीम का 31 सदस्यीय दल बहरीन में अपने अनुभवी का प्रदर्शन करेगा। तन्नू 400 मीटर दौड़, रवि शॉटपुट, ओशिन डिस्कस थ्रो इवेंट व प्रिंस जेवलिन थ्रो इवेंट में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

संघ के दल में पुरुष वर्ग से पलश, रामू, निहाल, अमन, स्वपनिल, भूपेंद्र, जूबीन, प्रदीप, नील समराज, हिमांशु, दिव्यांश कुमार शामिल हैं। महिला वर्ग में रिया, देवाशना, यशविठा, सिया, रिंकू, रंजना, उबामी, मिष्टि, काव्या, ज्योति, जाय, जस्मीन, हीरल, एडविना जसौन, भूमिका संजय व शौर्या अवनीश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें