फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई सुसाइड केस : संयुक्त जांच कमेटी के लिए तैयार संदीप लाठर का परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एएसआई संदीप लाठर के परिजन संयुक्त जांच कमेटी के लिए तैयार हैं। संयुक्त कमेटी में दोनों परिवारों के सदस्यों को भी शामिल कर सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच करे। जो दोषी होगा वह समाज व सरकार के सामने आ जाएगा। वीरवार को अपने कार्यालय में संदीप के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने मीडिया के सामने यह बात कही।
संजय लाढ़ौत ने कहा कि डीएसपी दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने रोहतक से लेकर लाढ़ौत तक के सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। उसके कार्यालय में भी टीम आई थी। सीसीटीवी फुटेज में एएसआई संदीप लाठर अकेला ही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जांच टीम सीसीटीवी फुटेज अपने साथ लेकर गई है। संजय लाढ़ौत ने कहा कि सरकार की अब तक की जांच व रवैये से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। कई खाप पंचायतों व समाज के लोगों ने उनसे संपर्क किया था। परिवार एएसआई संदीप लाठर की मौत पर राजनीति नहीं चाहता।
किसी तरह की जातिगत बयानबाजी देने से सभी को मना कर दिया था। परिवार नहीं चाहता कि प्रदेश में 2016 जैसा माहौल बने बल्कि 36 बिरादरी के बीच भाईचारा और मजबूत हो। उन्होंने कहा है कि जैसे परिवार संदीप लाठर के जाने से आहत है, उसी तरह एडीजीपी वाई पूरण के जाने से उनका परिवार भी आहत है।
संदीप के परिवार को एडीजीपी के परिवार के प्रति भी सहानुभूति है। एडीजीपी के परिवार के पक्ष की तरफ से 32 सदस्यीय कमेटी गठित है। सरकार से मांग है कि एक संयुक्त कमेटी बनाई जाए। इसमें दोनों परिवारों के सदस्यों को शामिल किया जाए। दोनों परिवारों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे सांत्वना देने
एएसआई संदीप लाठर के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने बताया कि वीरवार को उचाना से विधायक देवेंद्र अत्री व रोहतक से रमेश बोहर जुलाना आए और परिवार को सांत्वना दी। अत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरा भरोसा दिया है। परिवार के साथ न्याय होगा। भूप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जुलाना के कन्या स्कूल में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके लिए जींद के डीसी से अनुमति ले ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें