फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण व्यापारी के कारखाने से चांदी चुरा ले गया कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की काठमंडी स्थित आभूषण व्यापारी के कारखाने से कारीगर 28 किलो से ज्यादा चांदी चुराकर ले गया, जिसकी कीमत साढ़े 4 लाख रुपये है। आरोपी हंसराम उर्फ संजय हरदोई, यूपी का रहने वाला है, जो वारदात करते समय सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस उसकी तलाश में यूपी गई हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आभूषण व्यापारी अजय जांगड़ा ने दी शिकायत में बताया कि वह काठमंठी में विश्वकर्मा स्कूल के नजदीक गली में रहता है। साथ ही उसने रेलवे रोड पर ट्रंक वाली गली में आभूषण की दुकान खोल रखी है। दुकान पर वह खुद व परिवार के दूसरे सदस्य भी बैठते हैं। साथ ही चांदी के जेवरात बनाने के लिए घर पर कारखाना बना रखा है, जहां कई कारीगर काम करते हैं। साथ ही घर के ऊपर रहते हैं। इनमें यूपी के हरदोई निवासी हंसराम उर्फ संजय भी शामिल था। वीरवर रात करीब नौ बजे सभी कारीगर काम करने के बाद अपने कमरों में सो गए। शुक्रवार सुबह जब वह कारखाने में गया तो चांदी का सामान बिखरा मिला। उसने कारीगरों से पूछताछ की, जांच में हंसराम उर्फ संजय गायब मिला। साथ ही जांच में 15 किलो कच्ची चांदी व साढ़े 13 किलो पक्की चांदी गायब मिली। सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें संजय चांदी चुराकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम हरदोई रवाना हो गई है, ताकि आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।
- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें