फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गेहूं की आवक बढ़ी, कलानौर-किलोई में खरीद नहीं

Wed, 09 Apr 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो-08सीटीके25 रोहतक अनाज मंडी में गेहूं की ट्रॉली का खाली करते हुए। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले की अनाज मंडियों में सरसों और गेहूं की आवक लगातार जारी है। मंडी से सरसों की लगातार उठान की जा रही है। मंगलवार को जिले में लगभग 660 किसानों को सरसों का भुगतान किया गया। मंडियों में आने वाले दिनों में गेहूं और ज्यादा मात्रा में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले की अनाज मंडियों में 74018 क्विंटल गेहूं की आवक हुई व 37843 क्विंटल की खरीद की गई। साथ ही, 1620 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। इसमें से सांपला अनाज मंडी में 27305 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। 22978 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। महम अनाज मंडी में 8767 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं की गई।
वहीं, रोहतक अनाज मंडी में 26308 क्विंटल गेहूं की आवक हुई व 14865 क्विंटल गेहूं की खरीद और 1620 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। कलानौर अनाज मंडी में 2210 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं की गई। किलोई अनाज मंडी में 9420 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, खरीद नहीं की गई। वहीं, मंगलवार को जिले की अनाज मंडियों में 15790 क्विंटल सरसों की आवक हुई व 13910 क्विंटल की खरीद और 122612 क्विंटल सरसों की उठान हुई। सांपला मंडी में 840 क्विंटल की आवक हुई व 880 क्विंटल सरसाें की खरीद, 21560 क्विंटल सरसों की उठान हुई। कलानौर मंडी में 8240 सरसों की आवक 7040 क्विंटल की खरीद और 40280 क्विंटल सरसों की उठान हुई। महम अनाज मंडी में 5340 क्विंटल सरसों की आवक 4650 क्विंटल की खरीद और 5089 क्विंटल की उठान हुई। रोहतक अनाज मंडी में 1360 क्विंटल आवक व 1320 क्विंटल की खरीद और 9870 क्विंटल सरसों की उठान हुई। उठान के बाद ही किसानों को फसल का भुगतान किया जा रहा है। अब तक जिले में 8126 लोगों को सरसों का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें