गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी प्रदीप।
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह विशाखापटनम से 23 किलो 200 ग्राम गांजा लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां से उसे 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, पांच फरवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। शास्त्री नगर के सामने से उत्तर प्रदेश के जिला कुशीनगर के सैरीसवां निवासी प्रदीप हाल किरायेदार शास्त्री नगर को 23 किलो 200 ग्राम गांजा समेत काबू किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर रोहतक में केस दर्ज किया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एएसआई संजीत के नेतृत्व में आठ फरवरी को गांजा की सप्लाई के आरोपी शास्त्री नगर निवासी विरेश को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी विशाखापटनम (आंध्र प्रदेश) से गांजा लेकर आया था। आरोपी विरेश ने आरोपी प्रदीप को गांजा सप्लाई किया था।