फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वैल्यू कट के विरोध में उतरे आढ़ती, गेहूं की खरीद रही बंद

विज्ञापन
गोहाना अनाज मंडी में खरीद बंद होने के कारण लगा गेहूं का ढेर। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। केंद्र सरकार की ओर से नमी व टूटे हुए गेहूं की कटौती निर्धारित कर दी है, जिसके बाद बुधवार को आढ़तियों ने सुबह एक घंटे तक गेहूं की खरीद कराने के बाद खरीद बंद कर दी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद आढ़तियों को उपायुक्त कार्यालय में बुलाया गया। जहां पर आश्वासन दिया गया है कि आढ़तियों व किसानों की कोई कटौती नहीं होगी और कटौती की राशि प्रदेश सरकार की ओर से वहन की जाएगी। ऐसे में आढ़तियों ने कहा है कि जब तक सरकार की ओर आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक वह गेहूं की फसल की खरीद नहीं कराने देंगे।
विज्ञापन

खेतों में गेहूं कटाई का सीजन जारी है। जिसके चलते गोहाना अनाज मंडी में करीब 2.5 लाख क्विंटल से अधिक धान की फसल की आवक हो चुकी है। अब तक करीब 80 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है। बुधवार को एक घंटे में करीब 10 हजार क्विंटल गेंहू की खरीद हो पाई है और इसके बाद आढ़तियों ने सरकार की ओर से जारी नई शर्तों को लेकर विरोध जताया और खरीद बंद करा दी। आढ़तियों का कहना है कि यदि दो दिन खरीद तेजी से नहीं हुई तो किसानों को मंडी में गेहूं उतारने के लिए जगह नहीं मिलेगी।

खानपुर कलां खरीद केंद्र को दूसरी जगह स्थापित करने की मांग
आढ़तियों ने एसडीएम से मिलकर गांव खानपुर कलां के केंद्र पर पर्याप्त जगह नहीं होने पर दूसरी जगह गेहूं की खरीद का प्रबंध करवाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने आढ़तियों को कहा है कि वह गांव खानपुर कलां स्थित कॉटन मिल में गेहूं की खरीद करवाने का प्रबंध करवाएंगे। इसके साथ ही एफसीआई के अधिकारियों को वहां भेजकर गेहूं की खरीद शुरू करवाई। आढ़ती सतीश जाले ने कहा कि गांव खानपुर कलां में गेहूं की खरीद के लिए जो केंद्र है, वहां जगह कम है। जिससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी आ सकती है। इस पर एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने मार्केट कमेटी सचिव दीपक लोहचब और आढ़तियों से विचार-विमर्श के बाद गांव खानपुर कलां में आरके काटन मिल में गेहूं की खरीद करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


आढ़ती गेहूं की फसल की खरीद कराने के लिए तैयार है। जब सरकार की ओर से गेहूं पर लागू किए गया वैल्यू कट आढ़तियों व किसानों से हटा दिया जाएगा, वह तत्काल खरीद शुरू करवा देंगे। सरकार आधिकारिक तौर पर आदेश जारी कंरे, उसके बाद आढ़ती सरकार को पूरा सहयोग करेंगे।
विनोद सहरावत, प्रधान, गोहाना अनाज मंडी

किसानों की फसल से कटौती कटी तो करेंगे आंदोलन
किसानों पर पहले की बेमौसम बारिश की मार पड़ी है। अब सरकार किसानों को परेशान करने के लिए गेहूं में कटौती कर रही है, जिससे भारतीय किसान यूनियन सहन नहीं करेगी। यदि किसानों की फसल से कटौती काटी गई तो यूनियन आंदोलन करेंगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
सत्यवान नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)

आढ़तियों ने गेहूं में कटौती को लेकर उपायुक्त के साथ बैठक की है। जिसके चलते मंडी में गेहूं की खरीद कम हो सकी। उपायुक्त ने आढ़तियों की शंका को दूर किया है, वीरवार से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें