फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 20 दिन के नवजात समेत कोरोना के 25 संक्रमित मिले, दो अस्पताल में भर्ती, चार मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को गांव भावड़ में 20 दिन का नवजात भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा 24 नए संक्रमित मिले है, इनमें चार बुजुर्ग भी शामिल है। कोरोना संक्रमित दो लोगों को अस्पताल के वार्ड में भर्ती करना पड़ा। चार मरीज कोरोना से ठीक हुए है। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। कोरोना से बचाव के लिए एहतियात नहीं बरती जा रही। बरती जा रही लापरवाही के कारण कोरोना के मामले लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले 28 मार्च से आने शुरू हुए थे। बुधवार को 25 नए संक्रमित मिले हैं, इनमें गांव भावड़ का 20 दिन का नवजात भी शामिल है। नवजात की कोरोना जांच बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराई गई थी। जहां से रिपोर्ट मिलने के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वार्ड नंबर 05 सोनीपत निवासी 70 वर्षीय महिला, गांव मलिकपुर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, बैंयापुर निवासी 64 वर्षीय महिला, गांव भैंसवाल कलां निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं।
कोरोना के नियमों का उल्लंघन होने के कारण मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से जिला प्रशासन को 200 से ज्यादा भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनने व दो गज की दूरी रखने के आदेश मिले हैं, जिसका पालन सख्ती और जागरूकता के साथ किया जाना है। अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीज व उनके तीमारदारों के साथ हर कर्मचारी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। लोगों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। बिना मास्क लगाएं लोग अस्पताल में बैठे व लाइनों में खड़े नजर आएं। अगर कोरोना संक्रमण ऐसे की तेजी से फैलता रहा तो स्थिति गंभीर हो सकती है। जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए जिले में वैक्सीन की डोज तक नहीं है। लोग टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें