फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा हत्याकांड : जेल से सुखविंद्र के स्थानांतरण पर फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अखाड़ा हत्याकांड के आरोपी कोच सुखविंद्र को जेल से स्थानांतरित करने की याचिका पर मंगलवार को भी फैसला नहीं हो सका। अदालत ने अब बुधवार की तिथि तय की है। साथ ही जेल के उप अधीक्षक से आरोपी की सुरक्षा को लेकर विस्तृत ब्योरा मांगा है। जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपी को अलग सेल में रखा गया है। अगर अदालत आरोपी को दूसरी जेल में स्थानांतरित करना चाहे तो जेल प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

फरवरी में जाट कॉलेज अखाड़े में मुख्य कोच विनोद मलिक सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में अखाड़े के कोच सुखविंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ पुलिस अप्रैल में चालान भी दाखिल कर चुकी है। अब वह न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है। 7 सितंबर को उसने एएसजे अदालत में याचिका दायर कर मांग की थी कि उसे करनाल या गुरुग्राम की भोंडसी जेल में भेजा जाए। रोहतक जेल में उसकी जान को खतरा है। जेल में मोखरा व मांडोठी के युवक भी हैं, जबकि केस भी दोनों गांव से जुड़ा है। अदालत ने जेल प्रशासन व पुलिस से जवाब मांगा था। दोनों विभाग जवाब दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें