फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 400 के पार, सांस के मरीजों के लिए बन रही परेशानी

विज्ञापन
रविवार को रोहतक शहर में छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
एयर क्वालिटी इनडेक्स (एक्यूआई) का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनडेक्स में यह कई दिनों से 400 के ऊपर बना हुआ है। रविवार को भी एक्यूआई अधिकतम 424 व औसत 377 रहा। हवा में मौजूद पीएम 2.5 यानी महीन धूल कणों का स्तर 261 दर्ज किया गया। यह स्थिति सेहत की दृष्टि से हानिकारक है। इससे सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बदलते मौसम में हवा की नमी में घुले धूल कणों स्मॉग का निर्माण कर रहे हैं। इससे कोहरे की तरह स्मॉग की चादर सी छाई रहती है। इससे सड़कों पर वाहन चालकों के लिए चलना भी मुश्किल हो जाता है। यही नहीं सांस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। अस्पतालों में ऐसे ही मरीजों की भरमार बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दो-तीन दिन में तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है। बारिश के बाद या हवा चलने से एक्यूआई में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें