फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में जल्द गठित होगा आंतकवाद विरोधी दस्ता ः गृहमंत्री

विज्ञापन
जिला विकास भवन में अयोजित परिवेदना समिति की बैठक में गृहमंत्री अनिल विज के सामने अपना पक्ष रखते ए - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
प्रदेश में जल्द ही एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ता) का गठन होगा। इसको लेकर तैयारी चल रही है। देश में पहली बार करनाल में रोबोट से बम को निष्क्रिय किया गया। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए चयनित 1252 डाक्टरों को जल्द तैनाती दी जाएगी। यह बात प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कहा कि देशभर में पहली बार प्रदेश में रोबोट से बम को निष्क्रिय किया गया। सरकार ने आतंकवाद विरोधी दस्ता गठित करने का निर्णय लिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 1252 डॉक्टरों की शीघ्र तैनाती की जाएगी। सरकार का हमेशा प्रयास रहता है कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर व अन्य स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए। कानून व्यवस्था के संबंध में कहा कि सरकार पूरी तरह चौकन्नी है। प्रशासन को मुस्तैद रखा गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। सभी सरकारी भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी सामर्थ्य के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने का आह्वान किया है। धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकरों के बारे में उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के बारे में पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों से झूठे वादे करके जीत हासिल की है, जिसकी सच्चाई जल्दी ही जनता के सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें